*कहीं भी रहूं वृद्ध आश्रम आऊँगा-कलेक्टर श्री रमेश भंडारी*
*वृद्धजन एवं समाजसेवियों के सम्मान के साथ संपन्न हुआ कार्यक्रम*
छतरपुर 2 अक्टूबर। दर्शना वृद्ध सेवा आश्रम में सोमवार को गांधी जयंती और वृद्धदिवस के अवसर पर वृद्धों के बीच विभिन्न प्रकार की प्रतियोगिताएं आयोजित की गई, इस अवसर पर कलेक्टर रमेश भण्डारी, जिला पंचायत सीईओ एवं आनन्द विभाग के नोडल अधिकारी हर्ष दीक्षित भी उपस्थित थे.
समस्त वृद्धजनों का फूल माला पहनाकर सम्मान किया गया। समाजसेवा के क्षेत्र में कार्य कर रहे प्रकाश तिवारी वृद्धजनों एवं पेंशनरों का सहयोग, सत्यशोधन आश्रम से देवेन्द्र सिंह भंडारी, हरीओम गोसेवा समिति से पारस दुबे डब्बू, राष्ट्रीय चेतना मंच जल बचाओ अभियान में शंकर सोनी, शतायु सम्मान में जमुना देवी, आदर्श बहू के रूप में वंदना विवेक असाटी, सुनीता संजय असाटी, सत्यशोधन आश्रम की छात्रा दुर्गा गंधर्व, बुंदेली शिक्षा जनसेवा समिति, शिक्षादान सामग्री करने वाले जेके आशु, मोहित जैन का सम्मान किया गया।
कलेक्टर रमेश भण्डारी ने कहा कि, वृद्ध आश्रम बहुत अच्छा काम कर रहा है। किसी भी वृद्ध के चेहरे पर मायूसी देखने के लिए नहीं मिली है। पहले एक व्यक्ति पूरे परिवार का पेट पाल लेता था आज पति पत्नी दोनों काम करते हैं फिर भी परिवार का पेट नहीं भर पा रहे। उन्होंने कहा कि मैं कहीं भी रहूं लेकिन वृद्ध आश्रम जरूर आऊँगा। वहीं नगरपालिका अध्यक्ष अर्चना सिंह ने कहा कि शहर का विकास करें लेकिन अपने माता-पिता को दूर न करें।
फोटो :-