ज़रूरतमंद बच्चों की खुशियों का माध्यम बना आनन्दम् केन्द्र : बच्चों को वितरित की स्कूल ड्रेस
मुरैना /मध्यप्रदेश राज्य आनंद संस्थान द्वारा ’सबकी खुशियां-सबका आनंद’ के उद्देश्य से शुरू किए गए आनंदम केंद्र अम्बाह अपने उद्देश्य की ओर बढ़ रहा है। आज़ 50 से अधिक बच्चों को स्कूल ड्रेस वितरित की गई। आनन्दम् केन्द्र के संयोजक बच्चूलाल गुप्ता के नेतृत्व और जिला समन्वयक बालकृष्ण शर्मा के संयोजन में नगर की विभिन्न बस्तियों से आए बच्चों के साथ समाजसेवी सुधीर आचार्य ने परिचय कर पढ़ाई-लिखाई की चर्चा की। उन्हें वैज्ञानिक एपीजे अब्दुल कलाम एवं स्वामी विवेकानंद जी के जीवन की प्रेरक कहानी सुनाईं और पढ़ाई के लिए जरूरी सभी सामग्री देते रहने का वायदा किया। आनन्दक दुष्यंत सिंह तोमर, अरविन्द मावई, विश्वनाथ गुर्जर, महेंद्र सखवार ने हिंदी, गणित और अंग्रेजी विषय की बातें कीं। बच्चू लाल गुप्ता ने कहा कि धीरे-धीरे आनन्दम् केन्द्र बच्चों की खुशियों का माध्यम बनता जा रहा है, इसमें समाजसेवियों और आचार्य आनंद क्लब एवं नपा का विशेष सहयोग रहता है। इस अवसर पर सभी बच्चों को स्वल्पहार भी कराया गया। कार्यक्रम का संचालन मनोज शर्मा ने किया।
फोटो :-
डाक्यूमेंट :-
Document - 1