युवा आनंदक फैलोशिप के लिए आवेदन की पंजीयन तिथि परिवर्तित कर 15.10.2023 तक        आनंद उत्‍सव 2023 फोटो एवं वीडियो प्रतियोगिता परिणाम       • भारतीय लोकतंत्र का जश्न मनाने के लिए ईसीआई द्वारा "मैं भारत हूं" गीत • आनंद उत्सव की सांख्यिकी • ऑनलाइन कौर्स : ए लाइफ ऑफ़ हैप्पीनेस एंड फुलफिल्मेंट

अंतर्राष्ट्रीय पृथ्वी दिवस__ ग्रह में निवेश कर,भविष्य की रक्षा करें

प्रेषक का नाम :- सीमा अग्निहोत्री, जिला संपर्क व्यक्ति
स्‍थल :- Ratlam
23 Apr, 2023

रतलाम  ब्रह्माण्ड में पृथ्वी ही एकमात्र ऐसा ग्रह है जहां जीवन है।पृथ्वी पर जीवन को बचाए रखने के लिए पृथ्वी की प्राकृतिक संपदा को बचाए रखना जरूरी है। अंतरराष्ट्रीय पृथ्वी दिवस 2023 का भी थीम यही है कि अपने ग्रह में निवेश करें। मप्र राज्य आनंद संस्थान के आह्वान पर अंतर्राष्ट्रीय मातृभूमि दिवस 22 अप्रैल को पतंजलि सहयोग शिक्षक प्रशिक्षण शिविर में मनाया गया।आनंद विभाग की जिला समन्वयक सीमा अग्निहोत्री ने बताया कि पृथ्वी पर पीने योग्य पानी खत्म होता जा रहा है। हमें पानी और ऊर्जा की बचत करनी चाहिए। प्लास्टिक का उपयोग कम से कम करें,सब्जी लेने जाते समय कपड़े की थैली अवश्य ले कर जाएं।कार्यक्रम के अंत में 150 से अधिक योग प्रशिक्षकों ने पर्यावरण संरक्षण की शपथ ली। इस अवसर पर मास्टर ट्रेनर पुष्पेंद्र सिंह सिसौदिया भी उपस्थित थी। 22 अप्रैल को परशुराम जयंती समारोह में भी आनंद विभाग की मास्टर ट्रेनर सीमा अग्निहोत्री द्वारा उपस्थित 500 विप्र जन को भी प्लास्टिक हटाकर, पर्यावरण को बचाने की शपथ दिलाई गई। जिला इको क्लब प्रभारी सीमा अग्निहोत्री द्वारा सी एम राइज विनोबा स्कूल के इको क्लब के विद्यार्थियो को वेस्ट टू वंडर पार्क का भ्रमण कराया गया जहां प्लास्टिक का पुनः उपयोग कर आकर्षक सजावट की गई है। इस अवसर पर विद्यार्थीयों ने चित्रकला के माध्यम से पृथ्वी के संरक्षण का संदेश दिया।