सद्गुणों का विकास करने से बढ़ता है आनंद
सबलगढ़- मध्यप्रदेश राज्य आनंद संस्थान द्वारा सबलगढ़ ग्रेस कॉन्वेंट स्कूल में आयोजित एकदिवसीय अल्पविराम आनंद परिचय कार्यशाला सम्पन्न हुई।कार्यशाला का शुभारंभ आनंद विभाग के जिला समन्वयक बालकृष्ण शर्मा,अजय बंसल, वीरभान सिंह जादौन, बीरेंद्र धाकड़, शर्मिंला जादौन, डॉ क्षमा कौशिक, अरविन्द मावई, मनोज शर्मा और मणिन्द्र कौशिक ने संयुक्त रूप से किया। इस अवसर पर मास्टर ट्रेनर मध्यप्रदेश राज्य आनंद संस्थान डॉ सुधीर आचार्य ने हमारे मन,वचन और व्यवहार में बुराइयों का जितना समावेश होता चला जाता है, उतने ही हम शाति और आनंद से दूर होते चले जाते हैं। इसलिए जीवन में जितने सद्गुण बढ़ते जाएंगे उतना ही शांति और आनंद बढ़ता जाएगा। मैं तो यही कहना चाहूंगा कि स्वयं के सद्गुणों को विकसित करने का माध्यम अल्पविराम है।स्वयं के कर्मों को देखने की दृष्टि विकसित करते हुए जीवन का लेखा जोखा अरविंद मावई और विश्वनाथ सिंह गुर्जर ने अपने अनुभवों के साथ प्रस्तुत किया। जीवन में रिश्तो का महत्व और निस्वार्थ रिश्तो का अनुभव मनोज शर्मा और दुष्यंत सिंह तोमर प्रस्तुत किया। डॉ क्षमा कौशिक और मनिंद्र कौशिक ने जीवन को आनंद की ओर बढ़ने का मार्ग दिखाया।इससे पूर्व कार्यशाला के शुभारंभ पर सद्भाव प्रार्थना रफीक खान ने की। कार्यशाला के उद्देश्य और राजन संस्थान की गतिविधियों का परिचय बालकृष्ण शर्मा दीया। समापन सत्र ब्लॉक शिक्षा अधिकारी गुरबचन सिंह, बीआरसी मानिकचंद धाकड़, ब्लॉक खेल अधिकारी एवं कार्यशाला समन्वयक वीरभान सिंह जादौन, ब्लॉक प्रौढ़ शिक्षा अधिकारी स्नेह लता वीरेन्द्र, धाकड़ विनोद धाकड़ आदि ने संयुक्त रूप से सहभागिता प्रमाण पत्र वितरित किए।इस अवसर पर 15 समाजसेवियों का सम्मान भी किया गया। संचालन विश्वनाथ गुर्जर ने और आभार दुष्यंत सिंह तोमर ने किया।
फोटो :-
डाक्यूमेंट :-
Document - 1वीडियो:-
Video - 1