युवा आनंदक फैलोशिप के लिए आवेदन आमंत्रित - पंजीयन 11 से 30 सितम्बर तक        आनंद उत्‍सव 2023 फोटो एवं वीडियो प्रतियोगिता परिणाम       • भारतीय लोकतंत्र का जश्न मनाने के लिए ईसीआई द्वारा "मैं भारत हूं" गीत • आनंद उत्सव की सांख्यिकी • ऑनलाइन कौर्स : ए लाइफ ऑफ़ हैप्पीनेस एंड फुलफिल्मेंट

जिले में ऑफलाइन एकदिवसीय अल्पविराम परिचय कार्यक्रम आयोजित 

प्रेषक का नाम :- smt purnima vyas
स्‍थल :- Alirajpur
03 Mar, 2023

आनंद संस्थान का मुख्य संदेश है, स्वयं की स्वयं से मुलाकात। खुद आनंदित रहते हुए सबको आनंदित रहने में मदद करना, अपना अनुभव बांटना। इसके अंतर्गत जिला जेल तथा शासकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय  में दो कार्यक्रम सफलतापूर्वक  आयोजित किए गये। 1 मार्च को, भगोरिया उत्सव के आगाज़ की मस्ती  के माहौल में, एकदिवसीय ऑफलाइन अल्पविराम परिचय कार्यक्रम, आजीविका मिशन के प्रशिक्षणार्थियों के साथ, बैंक ऑफ बडौदा के संयुक्त तत्वावधान में, उनके प्रशिक्षण केंद्र आर-सेटी पर आयोजित किया गया। कार्यक्रम में केंद्र के निदेशक, फैकल्टी, आजीविका मिशन के जिला परियोजना अधिकारी, स्टाफ ने हिस्सा लिया। कुछ प्रशिक्षणार्थी भगोरिया देखने चले गये इसलिए संख्या कम हो गयी। लेकिन जो उपस्थित रहे वे पूरे उत्साह, उत्सुकता, सक्रिय भागीदारी के साथ रहे।  कार्यक्रम की शुरुआत बैंक ऑफ बडौदा के फैकल्टी द्वारा आनंद विभाग की टीम के परिचय से की। दीप प्रज्वलन के बाद, इतनी शक्ति हमें देना दाता की प्रार्थना सभी ने मिलकर गायी। मास्टर ट्रेनर श्रीमती साधना ष्ट्रॉयबेल ने अल्पविराम कार्यक्रम का उद्देश्य, रूपरेखा का परिचय दिया। सभी ने मिलकर राज्य आनंद संस्थान के परिचय का विडियो देखा। आनंद विभाग के गठन, भूटान व अन्य कुछ आनंदित देशों  के उदाहरण, हमारे देश में केवल हमारे प्रदेश में हो रहे प्रयास आदि पर संक्षिप्त जानकारी दी गयी। ताली और मेरी क्षमता की गतिविधी की गयी। सबको वास्तव में लगा कि वे खुद को कितना कम आंकते हैं।  जिला संपर्क अधिकारी श्री गहलोत सर ने आनंद क्या है!! कैसे बढता व घटता है!! इस पर विचार रखते हुए, शांत समय लेने तथा आने वाले विचारों को लिखने के लिए प्रेरित किया। सर ने क्षमा करने व मांगने पर भी काफी स्थानीय उदाहरण व समझ के अनुसार सरलता से उनके विचार रखे। प्रतिभागियों को उत्तम क्षमा का विडियो दिखाया गया।अगला सत्र रिश्तों का रहा, जो विडियो से भी कनेक्ट करता है। यह सत्र सबको काफी भावुक कर  देता है। हाथ पर पेन रखने की गतिविधी की गयी। हम कितना कुछ अपने दिमाग में कितने लंबे समय रखते हैं और परिणामस्वरूप अपने संबंधों पर आंच आती रहती है। मेरे रिश्तों का मैप बोर्ड पर बना कर दिखाने, तथा जिन रिश्तों में दूरी आ गयी उनको मधुर बनाने में, मुझे  अल्पविराम ने दलदल से बाहर निकलने में बहुत मदद की, और कुछ रिश्ते बेहतर हुए, तथा यह प्रक्रिया सतत जारी है। यह सत्र होने पर अल्पविराम लेने और शेयरिंग करने के लिए प्रेरित करने की ज्यादा कोशिश नहीं करनी पडी। सभी लोग खुल कर बोले। सबने अटूट रिश्ते का विडियो देखा और सराहा। प्रतिभागियों का लंच ब्रेक और आनंद विभाग की टीम का टी ब्रेक हुआ। इसके बाद अब तक इस्तेमाल किए मुख्य शब्द, जिन पर हम सबको काम  करते रहना है, इसकी चर्चा हुई। सबने मिलकर सही सूची बनायी, कृतज्ञता, अहं छोडना, माफ करना, माफी मांग लेना, स्वयं को  स्वीकार करना, मदद, दया, करुणा, स्नेह भाव रखना, आदि।कार्यक्रम के अंत में फ्रीडम ग्लास टूल लिया गया। आज इस टूल को खुद से आजादी नाम से समझाया गया।सभी प्रतिभागियों ने फीडबैक दिया। फैकल्टी द्वारा बहुत ही जोश में पूरे कार्यक्रम का सारांश तथा प्रेरणादायक उद्बोधन दिया। धन्यवाद प्रशिक्षणार्थी द्वारा दिया गया।