युवा आनंदक फैलोशिप के लिए आवेदन की पंजीयन तिथि परिवर्तित कर 15.10.2023 तक        आनंद उत्‍सव 2023 फोटो एवं वीडियो प्रतियोगिता परिणाम       • भारतीय लोकतंत्र का जश्न मनाने के लिए ईसीआई द्वारा "मैं भारत हूं" गीत • आनंद उत्सव की सांख्यिकी • ऑनलाइन कौर्स : ए लाइफ ऑफ़ हैप्पीनेस एंड फुलफिल्मेंट

विश्व सामाजिक न्याय दिवस पर शिक्षकों को दिलाई शपथ

प्रेषक का नाम :- डॉ सुधीर आचार्य मास्टर ट्रेनर मध्य प्रदेश राज्य आनंद संस्थान
स्‍थल :- Morena
23 Feb, 2023

अम्बाह: मध्यप्रदेश राज्य आनंद संस्थान की पहल पर जिला आनंद विभाग आचार्य आनंद क्लब द्वारा विश्व सामाजिक न्याय दिवस के उपलक्ष में वृहद संगोष्ठी का आयोजन किला शैक्षणिक परिसर में हुआ। संगोष्ठी की अध्यक्षता बीआरसी राम अवतार सिंह सिकरवार ने की। मुख्य वक्ता के रूप में समाजसेवी सुधीर आचार्य, बालकृष्ण शर्मा जिला संपर्क समन्वयक और बी ए सी हरीश तोमर एवं लाल बहादुर शर्मा मंचासीन थे। संगोष्ठी के शुभारंभ में आनंदक दुष्यंत सिंह तोमर में विषय प्रतिपादन किया। संचालक अंगद सिंह तोमर ने सामाजिक न्याय के महत्व को स्पष्ट किया। इसके बाद मुख्य वक्ता समाज सेवी सुधीर आचार्य ने समझाते हुए कहा कि दिमाग में जितने अधिक भेदभाव के पिरामिड होंगे हम स्वयं और हमारा समाज उतना ही दुखी परेशानी और असामाजिक होगा। अध्यक्षीय उद्बोधन देते हुए रामअवतार सिकरवार बीआरसी ने कहा कि समाज में विभिन्न स्तरों पर सामाजिक समानता दिखाई देती है चाहे वह जाति का क्षेत्रों, धर्म का हो, अर्थ का हो इस असमानता को दूर करता होगा। एकीकृत सामाजिक अवधारणा को जमीन पर उतारने के लिए हैं हमें स्वयं अपने मन से भेदभाव और असमानता को मिटाना होगा।इस अवसर पर सुरेंद्र सिंह तोमर सूरज पाल गुर्जर जयवीर सिंह तोमर कमल सिंह तोमर भीम सिंह सखवार मीना जैन कृष्ण पाल सिंह आदि ने भी अपने विचार रखे। संचालन अंगद सिंह तोमर ने आभार दुष्यंत सिंह तोमर ने किया।