रीवा नगर निगम में धूमधाम से मनाया गया आनंद उत्सव
रीवा, मध्य प्रदेश शासन नगरीय विकास एवं आवास विभाग के निर्देशानुसार नगर निगम रीवा के तत्वाधान में *23 ,एवम 24 फरवरी 2023* को दो दिवसीय आनंद उत्सव का आयोजन किया गया जिसमे परंपरागत खेल परम्परागत खेल-कूद जैसे कबड्डी, बोरा रेस, रस्सा कसी, चेअर रेस, चम्मच- नीबू दौड़ आदि तथा सांस्कृतिक कार्यक्रम जैसे लोक संगीत, नृत्य, गायन आदि आयोजित किए गए जिसमे नगर, युवा,ngo,स्व सहायता समूह तथा स्वछता प्रहरियो ने सहभागिता की. आनंद उत्सव के प्रथम दिवस में नगर के स्व सहायता समुह की महिलाओ के लिए सास्कृतिक कार्यक्रम आयोजित की गयी, जिसमे महिलाओ द्वारा लोक संगीत, नृत्य, गायन की प्रस्तुति की गयी तथा परम्परागत खेल-कूद जैसे कबड्डी, बोरा रेस, रस्सा कसी, चेअर रेस, चम्मच- नीबू दौड़ आदि में प्रतिभाग करके खेलो का आनंद लिया. कार्यक्रम में महिलाओ द्वारा *खेलो इंडिया थीम* पर रंगोली एवं मेहदी कला में शामिल होकर अपनी कला का प्रदर्शन किया. कार्यकम के द्वितीय दिवस में नगर निगम के स्वक्छ्ता प्रहरियो हेतु खेल कूद प्रतियोगिताये आयोजित की गयी ,जिसमे उनके द्वारा कबड्डी, रस्सा कसी, रस्सी कूद आदि प्रतियोगिताओ में बढ़ चढ़ कर हिस्सा लिया. कार्यक्रम के अंत में सभी को स्वक्छ्ता की शपथ दिलाई गयी तथा सभी को प्रमाण पत्र वितरित किया गए .
फोटो :-
डाक्यूमेंट :-
Document - 1