युवा आनंदक फैलोशिप के लिए आवेदन आमंत्रित - पंजीयन 11 से 30 सितम्बर तक        आनंद उत्‍सव 2023 फोटो एवं वीडियो प्रतियोगिता परिणाम       • भारतीय लोकतंत्र का जश्न मनाने के लिए ईसीआई द्वारा "मैं भारत हूं" गीत • आनंद उत्सव की सांख्यिकी • ऑनलाइन कौर्स : ए लाइफ ऑफ़ हैप्पीनेस एंड फुलफिल्मेंट

मण्‍डला जिलें में आनंद उत्‍सव के विविध आयोजन ; महिलाओं ने  बढचढ कर की भागीदारी   

प्रेषक का नाम :- विष्णु कुमार सिंगौर जिला सम्पर्क व्यक्ति मंड़ला
स्‍थल :- Mandla
21 Jan, 2023

जीवंत सामुदायिक जीवन नागरिकों में आनंद का संचार करता है ,इसी लक्ष्य को ध्यान में रखते हुए, विगत वर्षों की तरह इस वर्ष भी मध्यप्रदेश शासन ,आनंद विभाग भोपाल के निर्देशन में पूरे मध्यप्रदेश के ग्रामीण एवं शहरी अंचलों में “”आनंद उत्सव”” मनाया जा रहा है।..आनंद विभाग भोपाल के निर्देशानुसार एवं जिला प्रशासन मंड़ला के मार्गदर्शन में दिनाँक 14 जनवरी से 28 जनवरी 2023 के बीच जिले की ग्राम पंचायतों के क्लस्टर बनाकर अलग-अलग चरणों में विभिन्न आनंद दायक गतिविधियों का आयोजन हो रहा है।      आनंद उत्सव में प्रमुख रुप से स्थानीय तौर पर प्रचलित परंपरागत खेलकूद जैसे कब्बडी, खो खो,बोरा-रेस ,रस्सा कसी,चेयर रेस,पिट्ठू, सितोलिया,चम्मच दौड़,नीबू दौड़,आदि, सांस्कृतिक कार्यक्रम लोक संगीत, लोक नृत्य, भजन कीर्तन नाटक आदि स्थानीय तौर पर तय अन्य कार्यक्रम सम्मलित हैं।       मंड़ला जिले के दूरस्थ एवं वनांचल के ग्रामीण, महिलाएं, वृद्ध सभी आयु वर्ग के लोग आनंद उत्सव में सहभागिता दर्ज कर रहे हैं।..।वनांचल के ग्रामीण महिलाएं अपनी घर गृहस्थी के कार्यों से समय निकालकर ,दौड़ जलेबी दौड, शैला ,करमा नृत्य के आयोजनों में सहभागी बन रही हैं।