‘‘स्वस्थ तन-आनंदित मन‘‘ थीम पर आधारित रहा प्रथम सप्ताह सैर-सपाटा कार्यक्रम
शाजापुर - नियमित रूप से प्रातःकालीन भ्रमण व व्यायाम को एक आदत के रूप में विकसित करने के उद्देश्य से जिला प्रशासन की पहल पर नगरपालिका परिषद एवं अन्य संस्थाओं के सहयोग से पूर्व वर्षाे की भांति इस वर्ष भी आठ सप्ताह तक प्रति रविवार प्रातः 6.00 से 9.00 तक महुपुरा चौराहे से धोबी चौराहे के मध्य आयोजित सैर-सपाटा कार्यक्रम में सामाजिक सारोकार से संबंधित अलग-अलग थीम पर सैर-सपाटा कार्यक्रम आयोजित होगा। इसी क्रम में दिनांक 01 जनवरी 2023 रविवार को प्रथम सप्ताह की थीम ‘‘स्वस्थ तन-आनंदित मन‘‘ पर कार्यक्रम आधारित रहा। इसमे प्रेस क्लब एवं टाईम मीडिया द्वारा इस विषय पर जनजागरूकता हेतु पहल की गई। साथ ही दुध-जलेबी का आयोजन सभी के लिये निःशुल्क रखा गया। इसके साथ प्रति रविवार आयोजित होने वाले सैर-सपाटा कार्यक्रम में नशामुक्ति अभियान, पर्यावरण संरक्षण, जल संरक्षण, उर्जा संरक्षण, यातायात के नियमों का पालन, बेटी पढ़ाओं, स्वच्छ शहर-स्वस्थ शहर आदि अलग-अलग थीमों पर अलग-अलग संगठनों द्वारा जनजागरूकता हेतु प्रयास किये जायेंगे। सैर सपाटा कार्यक्रम में विभिन्न खेलकूद एवं आनंददायी गतिविधियों का भी समावेश किया गया। जिसमें राजीव लोचन शर्मा द्वारा जुडो कराटे का प्रशिक्षण, गायत्री परिवार व डॉ.पराग जैन द्वारा स्वास्थ्य वर्धक रस की उपलब्धता एवं पूर्वानुसार योग के संबंध में मार्गदर्शन, एम.जे.स्टूडियों द्वारा नृत्य प्रशिक्षण, श्री हेमंत दुबे द्वारा विभिन्न सांस्कृतिक आयोजन किये गये, मलखम्ब एसोसिएशन द्वारा श्री गौरव वर्मा के नेतृत्व में मलखम्ब प्रदर्शन, बॉडी बिल्डिंग एसोसिएशन व औरेंज जिम आदि संस्थाओं द्वारा जुम्बा एक्सरसाईज, लायनेस क्लब त्रिवेणी की महिलाओं द्वारा फुट कोर्ट एवं अन्य मनोरंजक गतिविधियों का आयोजन किया गया। इसके साथ ही यूथ होस्टल एसोसिएशन, पेंशनर्स संघ, भारत विकास परिषद, सेवा भारती एवं अन्य संस्थाओं द्वारा भी अलग-अलग गतिविधियां आयोजित की गई। कार्यक्रम मे पूरे समय कलेक्टर श्री दिनेश जैन जिला शिक्षा अधिकारी और आनंदक श्री विवेक दुबे, राज्य आनंद संस्थान से श्री शिरीष सुमन शर्मा, श्री महेंद्र मोहन सोनी, श्री संतोष भावसार ,योग गुरु डॉ. पराग जैन, श्री राजीव लोचन शर्मा, ऑरेंज जीम के संचालक श्री गोठी ने सहयोग दिया। आगामी रविवार को फिर से एक नयी थीम के साथ सैर-सपाटा कार्यक्रम आयोजित होगा।
फोटो :-
डाक्यूमेंट :-
Document - 1वीडियो:-
Video - 1