• भारतीय लोकतंत्र का जश्न मनाने के लिए ईसीआई द्वारा "मैं भारत हूं" गीत • आनंद उत्सव की सांख्यिकी • ऑनलाइन कौर्स : ए लाइफ ऑफ़ हैप्पीनेस एंड फुलफिल्मेंट

अंतरराष्ट्रीय स्वैच्छिक सेवा दिवस - आनंद क्लब सदस्यों ने दिव्यांग बच्चों के साथ मनाया     

प्रेषक का नाम :- के बी मंसारे
स्‍थल :- Khargone
13 Dec, 2021

अंतरराष्ट्रीय स्वैच्छिक सेवा दिवस के अवसर पर आनंद क्लब सदस्यों ने दिव्यांग बच्चों के बीच मनाया  अध्यात्म विभाग आनन्द संस्थान द्वारा जिला स्तरीय सेवा दिवस कार्यक्रम भीकनगाव में वात्सल्य आनन्द क्लब एवं द न्यूलाईट आनन्द क्लब द्वारा दिव्यांग बच्चों के बीच जाकर मनाया। डिस्ट्रिक्ट प्रोग्राम लीडरआनंद अध्यात्म विभाग के बी मंसारे ने बताया कि जिला प्रशासन के निर्देश अनुसार जिले में गतिविधि की गई।आनन्द और खुशी दुसरो की मदद करने से महसूस होती है।आनंद क्लब अध्यक्ष कवि कृष्ण पाल सिंह राजपूत ने विचार रखते हुए कहा कि हमारे पास जो संसाधन हैं उसमें से कुछ हिस्सा दुसरो की सेवा में भी योगदान करने से मन प्रसन्न होता है।आनंद क्लब अध्यक्ष पंडित शैलेन्द्र त्रिपाठी ने विचार रखे। दिव्यांग बच्चों को अनाज,व राशन वितरण किया गया।इस अवसर पर मनोज भास्कर, रमेश चक्रवर्ती उपस्थित थे


फोटो :-