आनंदम् वाहन की शुरुआत
जिला प्रशासन एवं कलेक्टर श्रीमती हर्षिका सिंह ने आनंदम् वाहन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया है।वाहन शहर के सभी वार्ड में घूमेगा और नागरिकों से कपडे,ऊनी एवं गरम कपडे, खिलौने, पुस्तकें एवं अन्य सामग्री जो उनके उपयोग की नहीं है।अन्य जरूरत मंद के देने के लिए वाहन में छोडने की अपील करेगा।आनंदम् वाहन नागरिकों द्वारा दी गई सामग्री आनंदम् ( दुआओं का घर ) में छोडेगा, जिसे विभिन्न ग्रामों से आने वाले ग्रामीण, मजदूर, गरीब, बेसहारा जरूरत मंद जरूरत की सामग्रियां प्राप्त कर सकता है।वाहन नगरपालिका मंड़ला द्वारा संचालित है।इस अवसर पर श्री मती पूर्णिमा शुक्ला अध्यक्ष नगरपालिका मंड़ला, श्री प्रथम कौशिक एस.डी.एम.( आई.ए.एस.) मंड़ला उपस्थित रहे।
फोटो :-
डाक्यूमेंट :-
Document - 1