युवा आनंदक फैलोशिप के लिए आवेदन की पंजीयन तिथि परिवर्तित कर 15.10.2023 तक        आनंद उत्‍सव 2023 फोटो एवं वीडियो प्रतियोगिता परिणाम       • भारतीय लोकतंत्र का जश्न मनाने के लिए ईसीआई द्वारा "मैं भारत हूं" गीत • आनंद उत्सव की सांख्यिकी • ऑनलाइन कौर्स : ए लाइफ ऑफ़ हैप्पीनेस एंड फुलफिल्मेंट

राज्‍य आनंद संस्‍थान के आनंदम सहयोगियो द्वारा किया जा रहा वृद्धजन सप्ताह का आयोजन  

प्रेषक का नाम :- आनंदम सहयोगी प्रीति तिवारी
स्‍थल :- Shivpuri
07 Oct, 2020

*वृद्धजन सप्ताह प्रारंभ*    राज्य आनंद संस्थान की पहल पर प्रतिवर्ष चुनिंदा अंतर्राष्ट्रीय दिवसों पर कार्यक्रम संपन्न किए जाते हैं। इसी के अंतर्गत जिला आनंद संस्थान शिवपुरी की टीम द्वारा दिनांक 1 अक्टूबर 2020 से वृद्धजन सप्ताह मनाया जा रहा है। आज 1 अक्टूबर 20 को वृद्ध जनों को आश्रय देने वाली मंगलम संस्था -शिवपुरी में यहां रह रहे वृद्ध महिला पुरुषों का माल्यार्पण कर स्वागत किया गया। उनके साथ अंतरंग वार्तालाप किया तथा उनके जीवन में शेष रह गई इच्छाओं को जाना। सभी बुजुर्गों को अपने मन की बात कहने में आनंद की अनुभूति हुई। कार्यक्रम के दौरान सभी को फल वितरित किए गए। मंगलम के मान सेवी अध्यक्ष श्री राजेंद्र मजेजी ने अध्यात्म विभाग के इस कार्यक्रम पर प्रसन्नता जाहिर की।             इसी क्रम में कल दिनांक 2 अक्टूबर 20 को भी इन्हीं लोगों के बीच प्रातः 9:00 से 10:00 बजे तक विपश्यना आनंद क्लब के संचालक श्री आदराम वर्मा जी द्वारा विपश्यना की गतिविधियां कराई जाएंगी।   जिला आनंद संस्थान, डी पि एल कार्यालय, शिवपुरी।


फोटो :-