युवा आनंदक फैलोशिप के लिए आवेदन आमंत्रित - पंजीयन 11 से 30 सितम्बर तक        आनंद उत्‍सव 2023 फोटो एवं वीडियो प्रतियोगिता परिणाम       • भारतीय लोकतंत्र का जश्न मनाने के लिए ईसीआई द्वारा "मैं भारत हूं" गीत • आनंद उत्सव की सांख्यिकी • ऑनलाइन कौर्स : ए लाइफ ऑफ़ हैप्पीनेस एंड फुलफिल्मेंट

महिलाओं ने उड़ाई पतंग लड़ाये पेच

प्रेषक का नाम :- डॉक्टर सुधीर आचार्य आचार्य आनन्द क्लब मुरैना
स्‍थल :- Morena
19 Jan, 2020

अम्बाह; मकर संक्रांति का पर्व आचार्य आनन्द क्लब द्वारा महिलाओं पतंग उड़ाओ नवाचार के रूप में मनाया गया । इस अनुपम और अनूठे कार्यक्रम का महिलाओं ने जमकर लुफ्त उठाया और हंसी ठहाकों के बीच पतंगे उड़ाई पेच लड़ाये और आनंद लिया। इस आयोजन के सूत्रधार डॉक्टर सुधीर आचार्य ने बताया कि मकर संक्रांति के पर्व पर दोपहर तक ग्रहणी या विभिन्न तरह के पकवान बनाने में व्यस्त रहती हैं उसके बाद उन्हें भी आनंदित होने का अवसर दिया जाना चाहिए। पतंगबाजी अधिकांशत पुरुष करते रहे हैं लेकिन आज प्रायोगिक तौर पर इसकी शुरुआत अम्बाह जैसी छोटी तहसील से की गई जिसमें महिलाओं ने भरपूर आनंद लिया। व्यवस्थापक अरविन्द मावई और मनोज पंडित ने बताया कि बहुत सी महिलाएं पतंग उड़ाना नहीं जानती थी लेकिन दो-तीन बार हम लोगों के द्वारा उन्हें सिखाने पर उन्हें भी आनंद आने लगा। अब सीख रही इसका आयोजन वृहद स्तर पर किया जाएगा।कार्यक्रम में उपस्थित महिलाओं प्रीति शर्मा डॉक्टर प्रगति शर्मा नीकेश गुर्जर, नंदनी तोमर, संगीता तोमर शालिनी तोमर पिंकी तोमर प्रियंका गुर्जर चित्रा सिकरवार, सुनीता ददौरिया, सोनम तोमर नेहा जैन आदि ने अपने अनुभव बताते हुए कहा कि आज की मकर संक्रांति को वह कभी नहीं भूल सकती हैं आज पतंग उड़ाने में है जो आनंद आया उसको शब्दों में व्यक्त नहीं किया जा सकता।


फोटो :-