युवा आनंदक फैलोशिप के लिए आवेदन की पंजीयन तिथि परिवर्तित कर 15.10.2023 तक        आनंद उत्‍सव 2023 फोटो एवं वीडियो प्रतियोगिता परिणाम       • भारतीय लोकतंत्र का जश्न मनाने के लिए ईसीआई द्वारा "मैं भारत हूं" गीत • आनंद उत्सव की सांख्यिकी • ऑनलाइन कौर्स : ए लाइफ ऑफ़ हैप्पीनेस एंड फुलफिल्मेंट

मकर संक्रांति पर्व पर आनंद उत्सव कार्यक्रम का आयोजन हुआ

प्रेषक का नाम :- दीपक कुमार शर्मा, जिला पंजीयक एवं नोडल अधिकारी, अध्‍यात्‍म विभाग, जिला खरगोन
स्‍थल :- Khargone
21 Jan, 2019

मकर संक्रांति पर्व दिनांक 14 जनवरी 2019 को खरगोन के जिला मुख्यालय स्थित उत्कृष्ट मैदान पर आनंद उत्सव का कार्यक्रम का आयोजन हुआ। कार्यक्रम जिला प्रशासन (अध्यात्म विभाग) खरगोन एवं नगर पालिका परिषद खरगोन द्वारा आयोजित हुआ। कार्यक्रम में परंपरागत खेल जैसे गुल्ली डंडा, रस्साकस्सी, पतंगबाजी, सितोलिया, मार्सल, आर्ट चेयर रेस, नींबू रेस आदि खेल आयोजित हुए। कार्यक्रम में जनप्रतिनिधि, वरिष्ठ नागरिक, आम नागरिक, पत्रकारगण तथा सभी आयु के महिला-पुरूष शामिल हुए, इसके अलावा उत्कृष्ट विद्यालय का लोक नृत्य, शासकीय दृष्टि एवं श्रवण बाधित विद्यालय खरगोन के द्वारा नृत्य नाटिका एवं शासकीय महाविद्यालय के छात्र-छात्राओं द्वारा नाटक की प्रस्तुति भी दी गई।




डाक्‍यूमेंट :-

Document - 1