• भारतीय लोकतंत्र का जश्न मनाने के लिए ईसीआई द्वारा "मैं भारत हूं" गीत • आनंद उत्सव की सांख्यिकी • ऑनलाइन कौर्स : ए लाइफ ऑफ़ हैप्पीनेस एंड फुलफिल्मेंट

आनंद कैलेण्डर देश के कई राज्यों में प्रशंसित

प्रेषक का नाम :- सत्यप्रकाश आर्य
स्‍थल :- Bhopal
15 Jun, 2017

राज्य आनंद संस्थान द्वारा विकसित व प्रकाशित आनंद कैलेण्डर को देश के कई राज्यों में गणमान्य नागरिकों व अधिकारियों को भेंट किया गया। मध्यप्रदेश के माननीय मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने व्यक्तिगत रूप से पत्र लिखा। इनमें से कुछ गणमान्य लोगों ने कैलेण्डर के बारे में प्रशंसा पत्र लिखे है – • जम्मू एवं काश्मीर के राज्यपाल महामहिम एन.एन. वोहरा ने लिखा कि मैं आनंद विभाग बनाने के लिए आपको बधाई देता हॅूं। मुझे आनंद कैलेण्डर प्राप्त हुआ। आनंद उत्सव, आनंदम, अल्पविराम तथा आनंद सभा जैसे वृहद कार्यक्रमों के माध्यम से राज्य के लोगों को तनाव रहित जीवन जीने की वैकल्पिक राह प्राप्त होगी। हम इन सबकी सफलता के लिए कामना करते है। • झारखण्ड की राज्यपाल महामहिम श्रीमती द्रोपदी मुर्मू ने कहा है कि आनंद विभाग द्वारा प्रकाशित कैलेण्डर भेजने के लिए धन्यवाद। यह आनंद विभाग की अद्वितीय पहल है। मैं विभाग के कार्यक्रमों की सफलता के लिए शुभकामनाएं देती हॅू। • पंजाब के राज्यपाल व चण्डीगढ़ के प्रशासक महामहिम श्री वी.पी. सिंह बन्डोरे ने लिखा है कि यह जानकर बहुत प्रसन्नता हो रही है कि मध्यप्रदेश देश का पहला राज्य है जिसने लोगों के संतुलित व खुशहाल जीवन के लिए आनंद विभाग की स्थापना की। आज एक व्यापक परिप्रेक्ष्य को देखते हुए, सकल राष्ट्रीय खुशी को देश और उसके लोगों के उत्थान को बड़े पैमाने पर विकसित करने के लिए एक बेहतर तंत्र माना जा रहा है। स्थाई विकास के लिए सकल राष्ट्रीय खुशी की अवधारणा अन्य सभी राज्यों के द्वारा अनुसरण की जा सकती है ताकि मानव कल्याण के समग्र पहलुओं को समान महत्व दिया जा सके, जिस तरह मध्यप्रदेश ने राज्य आनंद संस्थान की स्थापना करके किया है। • भारत सरकार के सामाजिक न्याय और अधिकारिता राज्य मंत्री श्री रामदास अठावले ने लिखा है यह कैलेण्डर हमें सिखाता है कि कैसे आनंद पूर्ण जीवन जिया जा सकता है इस शानदार, अच्छे कैलेण्डर बनाने के लिए आनंद विभाग को बधाई। हमारे तरफ से विभाग को भविष्य में होने वाली सभी गतिविधियों की सफलता के लिए शुभकामनाएं। • भारत सरकार के सचिव व वैज्ञानिक तथा औद्योगिक अनुसंधान परिषद के महानिदेशक श्री गिरीश साहनी ने आनंद कैलेण्डर पर प्रसन्नता व्यक्त की। • पूर्व सांसद व नवभारत समाचार पत्र के प्रमुख श्री प्रफुल्ल कुमार माहेश्वरी ने लिखा है कि आपका प्रयास सराहनीय है और इस मुहिम में आप सफल हों।