• भारतीय लोकतंत्र का जश्न मनाने के लिए ईसीआई द्वारा "मैं भारत हूं" गीत • आनंद उत्सव की सांख्यिकी • ऑनलाइन कौर्स : ए लाइफ ऑफ़ हैप्पीनेस एंड फुलफिल्मेंट

2. आनंद क्‍लब की गतिविधि

    क्‍लब से यह अपेक्षा है कि
  1. उसके सदस्‍य माह में 2 बार एकत्रित होकर क्लब द्वारा चुनी गई गतिविधियों का प्रथमत: स्‍वत: अभ्‍यास करें। एवं तत्पश्चात आप पड़ोसियों में उसका प्रचार करें | ये गतिविधियां क्‍या होगी, इन्‍हें कैसे किया जाएगा, की जानकारी राज्‍य आनंद संस्‍थान द्वारा पंजीकरण के बाद उपलब्‍ध कराई जावेगी।
  2. अल्प विराम का नियमित अभ्यास करें |
    • अल्प विराम गतिविधि के संबंध में सहायता प्राप्त करने हेतु सम्बंधित जिले के आनंदम सहयोगियों की जानकारी प्राप्त करने के लिए यहाँ क्लिक करें |
    • अल्प विराम मार्गदर्शिका देखने के लिए यहाँ क्लिक करें |
  3. राज्य आनंद संस्थान द्वारा तैयार कैलेंडर को अपनाएं |
  4. क्‍लब, संलग्‍न परिशिष्‍ट में से कोई भी कार्य या गतिविधियों का चुनाव कर कार्यवाही करें।
  5. क्‍लब का कोई भी पदाधिकारी/सदस्‍य किसी भी व्‍यक्ति को किसी भी शासकीय योजना का लाभ देने का आश्वासन अथवा शासकीय सेवा में नियुक्ति प्रदान कराने का आश्‍वासन या प्रलोभन या वादा नहीं देगा।

समाज में आनन्‍द और सकारात्‍मकता का प्रसार करने के लिये भी क्‍लब के लोग अपनी प्रज्ञा से कार्य कर सकते हैं। क्‍लब के समक्ष ऐसे कार्यो का प्रस्‍ताव निम्‍नलिखित अनुसार है, क्‍लब के सदस्‍य इनमें से भी अपने लिये किये जाने वाले कार्यो का चयन कर सकते हैं :-
  1. किसी के लिए दरवाजा खोल देना।
  2. किसी की सच्ची तारीफ करना।
  3. किसी को गले लगाना।
  4. किसी को खुश करना।
  5. किसी को बैठने के लिए अपना स्थान देना।
  6. किसी की बात ध्यान से सुनना।
  7. स्वच्छता के लिए कचरा उठाकर डस्टबिन में डालना ।
  8. किसी को कतार जाने में अपने आगे देना।
  9. किसी नए व्यक्ति को अपनापन जताना।
  10. किसी भटके हुए व्यक्ति को दिशा बताना।
  11. किसी अजनबी से बात करना।
  12. किसी को खरीददारी में मदद करना।
  13. किसी के अच्छे काम की सराहना करना।
  14. कोई अच्छी पुस्तक दूसरों को पढ़ने के लिए देना।
  15. किसी व्यक्ति को बताना की वह आपके जीवन में महत्वपूर्ण है।
  16. किसी को अपनी गाड़ी की जगह गाड़ी खडी़ करने देना।
  17. किसी बच्चे के साथ कहानी पढ़ना।
  18. किसी को खुल्लें पैसे देना।
  19. किसी प्यारे व्यक्ति को जागते साथ नाश्ता कराना।
  20. अपने सहकर्मियों के लिए फल आदि खरीदना।
  21. अपने पड़ोसियों को खाने पर आमंत्रित करना।
  22. मित्र के बच्चों की देखभाल करने का प्रस्ताव।
  23. पुरानी चीजें दान करना।
  24. किसी बीमार से मिलने जाना।
  25. किसी के लिए उपहार लाना।
  26. पडो़सी के लिए कुछ पकाना।
  27. अपनी गलती के लिए मॉफी मांगना।
  28. किसी को गलती के लिए क्षमा कर देना।
  29. कतार में पीछे खड़े व्यक्ति के लिए भुगतान करना।
  30. ऐसा कोई काम करना जो समान्यतः नही करते है।
  31. किसी जरूरतमंद की सहायता करना।
  32. किसी बेघर को खाना देना उनसे बातें करना।
  33. किसी अकेले व्यक्ति के घर जाना।
  34. रक्तदान।
  35. किसी पुराने वयक्ति से दोबार संपर्क करना।
  36. सहायता राशि जमा करने के लिए कार्यक्रम करना।
  37. दान में अपना समय देना (समाज सेवा)
  38. उत्सव की योजना बनाना।
  39. पड़ोसी के बगीचे की देखभाल करना।
  40. बच्चों को पढाना ।
  41. किसी प्रतिभाशाली छात्र को पढाई के लिये साधन उपलब्ध कराना ।
  42. किसी बीमार के ईलाज का खर्च उठाना।
  43. वरिष्ठ वृध्द व्यक्ति के पास बैठकर उनकी बात सुनना।
  44. सामाजिक संगठनों दवारा किये जा रहे सामाजिक कार्यों में भाग लेना।
  45. बच्चों के लिये पिकनिक का आयोजन करना।
  46. कमजोर व्यक्ति को कार पर घुमाना।
  47. होटल में किसी को चाय के लिये पैसे देना।
  48. निःशक्‍त व्यक्ति को कृत्रिम अंग लगवाना ।